Indian Republic News

कवर्धा में हुए घटना के विरोध में भाजपा नेताओं ने जरही चौक में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन करने की कोशिश की

0

- Advertisement -

विनोद गुप्ता ,सूरजपुर: सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा बीते दिनों कवर्धा में हुई घटना के विरोध में कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।
विदित हो कि सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में बीते दिनों कवर्धा में हुई घटना के विरोध में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के निर्देश एवं जरही मंडल अध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में जिला प्रभारी हिमांशु सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन के कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कवर्धा के स्थानीय विधायक व मंत्री के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों कवर्धा में ध्वज को लेकर दो समुदायों के बीच आपसी विवाद का मामला प्रकाश में आया था जिसके पश्चात वहां के स्थानीय मंत्री के द्वारा एकपक्षीय कारवाई करते हुए प्रशासन का हस्तक्षेप कर अंधाधुन पुलिस बल से लाठी चार्ज कराया गया था। जिसमें कई लोग भी उसके घायल हुए हैं। जो कि एक निंदनीय घटना है। तत्पश्चात युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा था। जिसमें पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झुमा-झुपटी हुई। पर भटगांव थाना प्रभारी के द्वारा सीएम का पुतला दहन होने से रोका गया और भाजपा नेता पुतले को जलाने में असफल रहे
कार्यक्रम में भाजयुमो जरही मंडल मुकेश मांझी, प्रवीण सिंह,विश्वजीत सोनी, मुकेश शर्मा ,योगेश तिवारी,राकेश सिंह,संतोष टोप्पो,विवेक सिंह,धनेश्वर राजवाड़े, राजू शर्माओ०पी सिंह,सूरज सिंह , अक्षय सराठे,प्रियांशु गुप्ता ,आशिक टेकाम,अभिषेक सिंह,अंकित सिंह,अनुराग द्विवेदी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.