Indian Republic News

कलेक्टर ने किया शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण
समय पर कार्यालय पहुंचने दिए सख्त निर्देश

0

- Advertisement -

सूरजपुर- कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज नगर के कार्यालय मुख्य कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यालय सह संचालक उद्यान विभाग, कार्यालय कृषि विभाग, कार्यालय मुख्य कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग का औचक निरीक्षण किया तथा शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय में कार्यालय पहुंचकर कार्य संपादित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ सिंह ने कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान कार्यालय के उपस्थिति पंजी की जांच की तथा नहीं पहुंचने और अनुपस्थित रहने वालों का कारण जाना। उन्होंने कार्यालय प्रमुख को छुट्टी में रहने वालों का रजिस्टर मेंटेन करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समय पर पहुंचने सख्त हिदायत दी है। कलेक्टर ने बिना कारण अनुपस्थित रहने वालों का कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.