Indian Republic News

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण

0

- Advertisement -

सूरजपुर- 26 जनवरी 2022 को 73 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का उत्साह कर सभी प्रशासनिक कार्य को समन्वय टीम भावना से करने कहां है। उन्होंने कहा कि हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं।
कार्यालयीन कार्य को करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, सहित कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.