Indian Republic News

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश से जिले में कुल 65000 कोविड किट तैयार करने का रखा गया लक्ष्य

0

- Advertisement -

महिला स्व सहायता समूह की सदस्य तैयार कर रही हैं कोविड किट

सूरजपुर:  कोविड महामारी से निपटने हेतु कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दवाओं की किट तैयार किये जाने हेतु महिला स्व सहायता समूह की मदद ली जा रही है। जिले में कुल 65000 किट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है एवं अब तक कुल 4500 किट तैयार कर लिए गये है। जिले मुख्यालय के समीप के ग्रामों के विभिन्न स्व सहायता समूह की 50 से अधिक महिलाओं द्वारा नियमित रूप से किट तैयार करने हेतु कार्य किया जा रहा है।

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कोविड महामारी के रोकथाम हेतु पूर्व में भी कपडे का मास्क, सेनिटाईजर, हैण्डवाश एवं फिनाईल का निर्माण कम्युनिटी किचन के माध्यम से कोरटाईन सेंटरों में भोजन पैकेट उपलब्ध कराने, लॉकडाउन के दौरान सूरजपुर ट्राईबल मार्ट द्वारा राशन सामग्री की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराना, कोविउ से बचाव के उपायों एवं टीकाकरण हेतु जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु दीवार लेखन, घर-घर जाकर टीकाकरण हेतु मोबिलाईजेशन का कार्य, सामुदायिक संगठनों की ओर से राहत कोश में राशि जमा कराया जाना जैसे कई उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। इन सभी से एक कदम आगे बढ़ते हुए महिला समूह की सदस्यों ने कोविड किट तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया है एवं आगामी एक सप्ताह में 65000 किट तैयार किये जाने हेतु संकल्पित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.