Indian Republic News

कलेक्टर एवं सीईओ ने जयनगर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण,

0

- Advertisement -

धान के बचाव के लिए तरपोलिन , कवर कैप को निरंतर निगरानी रखने सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

सूरजपुर- कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने आज आकस्मिक वर्षा से धान को सुरक्षित रखने हेतु जयनगर धान उपार्जन केंद्रों में की गई समुचित व्यवस्था, धान को भीगने से बचाने के लिए तारपोलिन, कैप कवर से ढक कर रखे गए व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया तथा धान के बचाव के लिए तरपोलिन, कवर कैप को निरंतर निगरानी रखने सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को आकस्मिक वर्षा से बचाने के लिए तारपोलिन, कैप कवर से ढक कर सुरक्षित रखा गया है। बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता बरतते हुए आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए समस्त धान उपार्जन केंद्रों में पक्के चबूतरे डनेज एवं धान को ढकने पर्याप्त मात्रा में तारपोलिन व कैप कवर आदि की समुचित इंतजाम की गई है। पानी की निकासी के लिए नालिया भी बनाई गई है। समुचित व्यवस्थाओं के चलते समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षित भंडारित है। कलेक्टर डॉ सिंह जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी हेतु सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जो किसान धान विक्रय करना शेष रह गए हैं उनका सत्यापन करने तथा जो किसान धान विक्रय कर चुके हैं एवं धान विक्रय नहीं करना चाहते हैं उन्हें रकबा समर्पण करने के लिए का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.