Indian Republic News

आज जारी होंगे CBSE कक्षा 12 वीं के रिजल्ट, छात्र इन वेबसाइट्स से देख पाएंगे अपने अंक.

0

- Advertisement -

न्यूज डेस्क: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होगा। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया है।

क्या है फॉर्मूला
10वीं और 11वीं के मार्क्स को 30-30 प्रतिशत वेटेज और 12वीं कक्षा में परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। जो बच्चे परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें हालात सामान्य होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। स्टूडेंट्स के कक्षा 10वीं के 5 में से  बेस्ट 3 पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। 11वीं कक्षा के सभी थ्योरी पेपरों के मार्क्स लिए जाएंगे। वहीं कक्षा 12वीं में स्टूडेंट्स के यूनिट, टर्म व प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स लिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.