Indian Republic News

अगले 2 दिनों तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, समस्या को सुलझाने विभाग ने निकाला यह उपाय!

0

- Advertisement -

राहुल शुक्ला, अम्बिकापुर: आज शाम से ही पूरे सरगुजा की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के छुरी के पास 400 केवी का टावर बैंड हो जाने के कारण हसदेव ताप परियोजना से विद्युत आपूर्ति आज शाम से बाधित है, जिससे सरगुजा संभाग भर में लगभग 2 दिनों तक बिजली की समस्या हो सकती है। संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालयों में वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। बिजली कर्मियों को टावर सुधार कार्य हेतु रवाना कर दिया गया है और कुछ देर में सुधार कार्य शुरू हो जाएगा।

विभाग ने निकाला यह उपाय:

विद्युत विभाग के अधिकारियों की माने तो पत्थलगांव की तरफ से वैकल्पिक लाइन की व्यवस्था की गई है परंतु वैकल्पिक लाइन से पूरे अंबिकापुर शहर को एक साथ विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा सकती इस कारण थोड़े थोड़े समय अंतराल में अलग-अलग क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति दी जाएगी जिससे जनजीवन सुचारु रुप से चल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.