
सूरजपुर/जरही/irn.24…जरही भटगांव क्षेत्र के जगन्नाथ पांडे रांची झारखंड में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काशी हिंदी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा काशी हिंदी विद्यापीठ के समिति के संस्था के अनुशंसा पर संस्था के कुलपति, कुलसचिव के द्वारा विद्या वाचस्पति मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया दिनांक 28 फरवरी को रांची के मेकान में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसने भोपाल से उमाशंकर” मनमौजी,” वाराणसी उत्तर प्रदेश से इंद्र तिवारी “निर्भीक ” प्रयागराज से “ऋतुराज जी” हरिद्वार उत्तराखंड के राजेश मिश्रा “आग” बोकारो झारखंड से श्याम कुमार “भारती ” मिर्जापुर से डाक्टर रजनी शर्मा “चंदा,” रांची की रेणुका वर्मा “उन्मुक्त” सहित 10 कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी श्री जगन्नाथ पांडे ने बताया की मेरी बसंत ऋतु पर लिखी कविता को काफी वाह वाही मिली पुरस्कार मिलने पर भटगांव क्षेत्र मे खुशी की लहर है क्षेत्र में नव पदस्थ महाप्रबंधक,क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक व अन्य अधिकारियों सहित संगठनों के महामंत्री, अध्यक्ष सहित सभी ने बधाई दी, आपको यह बता दें श्री जगन्नाथ पांडे के अलावा उनकी पत्नी गायत्री पांडे भी अभी हाल ही में वाराणसी, नागपुर, आगरा,रायपुर चिरमिरी सहित देश भर के अखिल भारतीय कवि सम्मेलनो में कविता की प्रस्तुति देते रहते हैं व सम्मानित हुए
