Indian Republic News

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में स्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन कार्यक्रम हुआ आयोजित

0

- Advertisement -

महेश कुमार ठाकुर (irn.24…)

मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों के खतरे को कम कर जीवन को निरोग बनाने के उद्देश्य से

भैयाथान/बतरा/irn.24… भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतरा में जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा के आदेशानुसार, जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू व सहायक संचालक रवींद्र सिंह के मार्गदर्शन ,संकुल प्राचार्या के.मिनी.प्रसन्ना की अध्यक्षता, तथा पीएमश्री सेजेस के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतरा के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में स्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भैयाथान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचनी पैंकरा ने कहा किस्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन” का अर्थ है पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करना जो शरीर को बीमारियों से बचाता है, ऊर्जा देता है और जीवन की गुणवत्ता सुधारता है। इसमें ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शामिल है। संतुलित आहार (संतुलित भोजन), नियमित व्यायाम, और तनाव मुक्त जीवन शैली ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कुंजी हैं, जो हमें सक्रिय और लंबे समय तक निरोगी रखते हैं।साथ ही शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने स्वस्थ आहार और जीवन शैली के प्रमुख बिंदु पर चर्चा करते हुए कहा कि अपने आहार में फल, सब्जियां, प्रोटीन, दालें और साबुत अनाज (जैसे- ब्राउन राइस, होल व्हीट पास्ता) शामिल करें। भोजन का समय निर्धारित करें (दिन में 3-5 बार), नाश्ता कभी न छोड़ें।सीमित सेवन: चीनी, नमक, प्रसंस्कृत (Processed) और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें।पानी का सेवन: दिन भर में पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ पिएं।जीवनशैली: प्रतिदिन योग या व्यायाम करें, सुबह जल्दी जागें, और 7-8 घंटे की नींद लें।खान-पान की आदतें: भोजन धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं, भूख से थोड़ा कम खाएंइस अवसर पर विज्ञान शिक्षिकाओं ने छात्रों को खाद्य पदार्थों के पैकेट पर लिखे पोषण लेवल को पढ़ना सिखाया। जिससे वे चीनी और फैट की मात्रा को समझ सके। इसके साथ ही प्रयोगशाला में दूध, मसाले इत्यादि खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचानने के सरल तरीके से भी छात्रों को अवगत कराया गया। विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय प्रांगण में एक पोषण कॉर्नर बनाया गया है ,जहां मोटे अनाज और संतुलित आहार की जानकारी प्रदर्शित की गई साथ ही प्रोटीन एवं मिलेट्स को आहार में सम्मिलित कर न्यूट्रिशन कैसे प्राप्त किया जाए इसके बारे में छात्र स्वयं चर्चा कर सकेंगे। विद्यालय के छात्रों ने स्वस्थ आहार स्वस्थ जीवन से संबंधित पोस्टर का निर्माण किया तथा छात्रों के मध्य प्रश्नोत्तरी के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अतिथिद्व्य ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया तथा विद्यालय में ऐसी गतिविधि संचालित करने हेतु प्राचार्य का आभार प्रकट किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में अतिथिद्वय जनपद अध्यक्ष सुलोचनी पैंकरा, एस एम डी सी अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलावती प्रजापति, रजनी राजवाड़े ,विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल, विज्ञान शिक्षिका आमरीन, रागिनी कुमारी, एकता सिंह, नीलम कुशवाहा सहित सभी विद्यालयीन कर्मचारियों का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.