जिला सदस्य किसान मोर्चा वह निर्मीतवान जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने बायपास रोड हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में कहा है कि

महेश कुमार ठाकुर/irn.24…
विश्रामपुर/irn.24… जिला सूरजपुर के अन्तर्गत बिश्रामपुर शहर घनी आबादी वाला शहर बनते जा रहा है। घनी आबादी की वजह से सड़को पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ता जा रहा है। आए दिन दुर्घटना की खबर मिलते रहती है। इसी रास्ते में बड़ी-बड़ी बसें, टेलर, ट्रक आदि गाड़िया चलती है, इसी रास्ते में स्कुल, मंदिर, बैंक, बाजार, भी है, इसकी वजह से हमेशा भीड भाड़ रहता है, बड़ी गाड़ियों की वजह से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए सूरजपुर की तर्ज पर बिश्रामपुर, में भी बायपास रोड होनी चाहिए जिससे बड़ी गाड़िया शहर में न आकर बायपास रोड से निकल जाए बायपास रोड हेतु कई बार सर्वे किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की जा सकी है।अतः उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए पहल करने की बात कही है
