Indian Republic News

अभाविप ने भैयाथान नगर में 500 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर दिया राष्ट्रभक्ति, एकता व अखंडता का संदेश

0

- Advertisement -

IRN24,RADHE YADAV…✍🏻

भैयाथान | सूरजपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला सूरजपुर की भैयाथान इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान अभाविप ने 500 फीट लंबा तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता निभाई।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत हाई स्कूल ग्राउंड भैयाथान से हुई, जो हर्रापारा होते हुए पेट्रोल टंकी तक नगर भ्रमण करते हुए पुनः हाई स्कूल ग्राउंड में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भूमीनाथ चतुर्वेदी, मुख्य वक्ता श्री प्रदीप यादव (विभाग संयोजक), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री खुशबू प्रजापति, एवं नगर मंत्री श्री अभिषेक कुशवाहा द्वारा मां भारती, मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के वातावरण से ओत-प्रोत हो गया।

तिरंगा यात्रा में 500 फीट लंबा तिरंगा, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

तिरंगा यात्रा में 500 फीट लंबा तिरंगा, भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई, स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री भूमीनाथ चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। वहीं मुख्य वक्ता श्री प्रदीप यादव ने कहा कि भैयाथान की धरती पर निकली यह भव्य शोभायात्रा नगरवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जो प्रत्येक नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करती है।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री खुशबू प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी परिषद महापुरुषों की जयंती पर निरंतर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करती है। नगर मंत्री अभिषेक कुशवाहा ने आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन, नगरवासियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संयोजक श्री प्रदीप यादव, जिला संयोजक श्री विकास ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री रिंकू नाविक, श्री प्रयाग गुर्जर, जिला SFD प्रमुख श्री निखिल गोयल, नगर सह मंत्री श्री समर कुशवाहा, सुश्री अनुरिना नाविक, श्री प्रासर दुबे, सुश्री स्मिता कुशवाहा, क्रीड़ा प्रमुख श्री संदीप कुशवाहा, सहित सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.