Indian Republic News

भाजपा युवा मोर्चा सूरजपुर के जिला उपाध्यक्ष बने अभय तिवारी, छात्र राजनीति से जिला नेतृत्व तक का प्रेरणादायी सफर

0

- Advertisement -

सूरजपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला अध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा की गई। जारी सूची में जरही क्षेत्र के सक्रिय एवं कर्मठ युवा नेता अभय तिवारी को जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।अभय तिवारी का संगठनात्मक सफर वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से प्रारंभ हुआ।

छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे। उन्होंने नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नगर मंत्री, नगर अध्यक्ष, जिला संयोजक तथा वर्ष 2020 तक विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया।

इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान की।वर्ष 2021 में अभय तिवारी ने भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। संगठन ने उनके कार्यों और समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, युवा कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं संगठन विस्तार में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निरंतर परिश्रम, निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए अब उन्हें जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।शैक्षणिक रूप से अभय तिवारी कानून स्नातक (LLB) हैं और वर्तमान में जिला सत्र न्यायालय सूरजपुर में अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

साथ ही वर्ष 2010 से उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निरंतर संपर्क रहा है तथा उन्होंने संघ शिक्षा वर्ग (प्राथमिक) का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है, जिससे उनके व्यक्तित्व में अनुशासन और संगठनात्मक समझ का विकास हुआ है।नव नियुक्ति पर भाजपा जिला संगठन, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने अभय तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।इस अवसर पर अभय तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.