IRN24, राधे यादव …✍🏻
भैयाथान। ग्राम पंचायत सिरसी में आज विजयादशमी के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत रावण दहन किया गया। विशालकाय रावण का पुतला आग की लपटों में जलकर धराशायी हुआ, और पूरा मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।सैकड़ों ग्रामीण, महिलाएं और बुजुर्ग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। रावण दहन का यह दृश्य केवल एक परंपरा नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है।रावण अपने ज्ञान और शक्ति के बावजूद अहंकार, क्रोध और अन्याय का प्रतीक था। उसका दहन यह संदेश देता है कि चाहे कितना भी बलशाली व्यक्ति क्यों न हो, यदि वह सत्य और धर्म से भटक जाए तो उसका पतन निश्चित है।ग्राम पंचायत और आयोजन समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। ग्रामीणों ने कहा कि यह पर्व हमें सिखाता है कि सत्य, धर्म और अच्छाई की हमेशा विजय होती है और बुराई का अंत निश्चित है।