भटगांव/भाजपा मंडल जरही की कार्यसमिति की बैठक नगर पंचायत जरही के सामुदायिक भवन में संपन्न हुई। बैठक में *’वन नेशन, वन इलेक्शन’* और *वक्फ बोर्ड* जैसे अहम विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, 13 मई को सरगुजा के अंबिकापुर में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।बैठक की प्रभारी भाजपा प्रदेश मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश्वरी राजवाड़े ने की। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यदि देश में सभी चुनाव एक साथ होते हैं, तो इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचों से प्रस्ताव पारित करने की अपील की और कहा कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस नीति के पक्ष में हैं।वक्फ बोर्ड के विषय पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने विस्तार से जानकारी दी।बैठक में आगामी 13 मई को अंबिकापुर में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर “मोर आवास मोर अधिकार” योजना के तहत छत्तीसगढ़ के करीब 3 लाख हितग्राहियों को आवास की सौगात दी जाएगी। बैठक में प्रत्येक गांव से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में भेजने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि 13 मई को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अंबिकापुर पहुंचेंगे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री लाल साय सिंह पावले ने किया।