Indian Republic News

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस,घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

0

- Advertisement -

महेश कुमार ठाकुर(IRN.24)

सूरजपुर/सोहागपुर(IRN.24…)ग्राम पंचायत सोहागपुर अटल चौक में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस महेंद्र ठाकुर (बूथ अध्यक्ष सोहागपुर )के सौजन्य से बड़े हर्ष और उल्लास के साथ बनाया गया। जिसमे विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण जायसवाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)व संतोष द्विवेदी, सोहागपुर के भूतपूर्व सरपंच छक्केलाल सिंह, बल्बद्र सिंह(बूथ अध्यक्ष 2) रवि ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, यमपाल विश्वकर्मा, संतोष राजवाड़े, रोहित सिंह, झुमुक लाल राजवाड़े,सुलेमान खान,अहीया,तुलेश्वर सिंह,मंगल सिंह, खलर सिंह एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता ने अटल चौक को भव्य रूप से सजाया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराकर और रंगोली सजाकर इसे त्यौहार की तरह मनाया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी, लेकिन इसका वैचारिक आधार भारतीय जनसंघ से जुड़ा है।महेंद्र ठाकुर बूथ अध्यक्ष और भूतपूर्व सरपंच छक्केलाल सिंह ने कहा कि पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक मूल में अपनाया है। भाजपा ‘अंत्योदय’, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा पर विशेष बल देती है। साथ ही ‘पंचनिष्ठा’ के सिद्धांतों—राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता, लोकतंत्र, सर्वधर्म समभाव, गांधीवादी समाजवाद और मूल्य आधारित राजनीति को आत्मसात किया है। अमरज्योत विद्यालय के प्राचार्य संतोष द्विवेदी ने कहा कि भाजपा ने वास्तव में नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। चाहे वह संगठन हो या सत्ता, महिलाओं को आरक्षण देने का कार्य भाजपा के माध्यम से ही संभव हो पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.