Indian Republic News

गो ग्रीन हेतु पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय बतरा में निकाली गई जागरूकता रैली

0

- Advertisement -

महेश कुमार (IRN.24…)

सूरजपुर/बतरा IRN.24…जिस तेजी से हमारा पर्यावरण बिगड़ रहा है, जल संकट बढ़ रहा है और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है; उसे देखते हुए प्रकृति के संरक्षण के तरीकों को अपनाना अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है. इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतरा द्वारा ‘गो ग्रीन’ की जानकारी प्रदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण तथा वृक्ष इन सभी को मिलाकर बनता है, और ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है और उसे प्रभावित करता है। मनुष्य और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण जैसे जलवायु ,प्रदूषण या वृक्षों का कम होना मानव शरीर और स्वास्थ्य पर सीधा असर डालता है।

मानव की अच्छी-बुरी आदतें जैसे वृक्षों को सहेजना, जलवायु प्रदूषण रोकना, स्वच्छता रखना भी पर्यावरण को प्रभावित करती है।विद्यालय की प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल ने बताया कि मनुष्य की बुरी आदतें जैसे पानी दूषित करना, बर्बाद करना, वृक्षों की अत्यधिक मात्रा में कटाई करना आदि पर्यावरण को बुरी तरह से प्रभावित करती है। जिसका नतीजा बाद में मानव को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करके भुगतना ही पड़ता है।इस जागरूकता रैली में विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल सहित शिक्षक आकिब आलम, सोनम नायर,रुचि कुशवाहा ,हिमांशु शर्मा,श्वेता कुंडू,एकता सिंह, रागिनी जायसवाल, आमरीन, ज्योति,स्मृति मिश्रा, प्रियंका कुमारी, अमजद अली, ज्योति गुप्ता, सुरेखा कुमारी सहित समस्त कर्मचारियों एवं छात्रों ने भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.