Indian Republic News

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में यू टर्न ले रहा मानसून 2 दिन के अंतराल होगी बारिश

0

- Advertisement -

अंबिकापुर/IRN.24… छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है क्योंकि मानसून फिर से यू टर्न लेने की तैयारी में है मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां मैं फिर से तेजी आने के असर है। हाल ही की दिनों में बारिश की कमी और उमस के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है । मानसून अब विदाई की ओर अग्रसर है इसकी वजह से शुक्रवार को राजधानी में बादल आशिक रूप से छाए रहे और वर्षा के आसार नहीं है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2 दिन बाद यानी 6 अक्टूबर दोबारा से मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार बन रहे हैं वहीं शुक्रवार को प्रदेश के दो स्थानों पर बहुत हल्की मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। साथ ही वर्षा का क्षेत्र चरम दक्षिण होने की संभावना बन रही है। इस बीच गुरुवार को दिन भर मौसम राजधानी सहित प्रदेश भर में समान ही रहा और उमस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा प्रदेश भर में एक दो स्थान पर हल्की वर्षा दर्ज की गई सर्वाधिक वर्षा रायगढ़ मैं एक सेमी दर्ज की गई वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान रायपुर में 36.4 डिग्री सल्शियम दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियम अंबिकापुर में रहा

Leave A Reply

Your email address will not be published.