Indian Republic News

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता

0

- Advertisement -

IRN.24…

प्रदेश में सामाजिक समरसता शांति और न्याय स्थापित करने के उद्देश्य और हत्या,बलात्कार चाकूबाजी,लूट, बलात्कार,महिला उत्पीड़न और आपराधिक आतंकी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत की है छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा में शामिल नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता स्थाई पदयात्री के रूप में शामिल है इस संबंध में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ न्याय पदयात्रा प्रदेश में गंभीर अपराधों से उपेज भय के विरुद्ध है। प्रदेश में सांघातिक अपराधों में आश्चर्यजनक वृद्धि कानून व्यवस्था के नाकाम होने का परिणाम है अब अपराधियों के हौसले बुलंद है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है राज्य सरकार का पहला कर्तव्य छत्तीसगढ़ नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना होता है जिसमे राज्य की भाजपा सरकार बुरी तरह से असफल हुई है प्रदेश में हर तरफ भय और आतंक का अभूतपुर माहौल है उन्होंने बताया कि न्याय यात्रा का समापन गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर में होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.