Indian Republic News

झारखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए विश्व विजय सिंह तोमर कार्यकर्ताओं को दे रहे जीत का मूलमंत्र

0

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य के युवा आयोग का नव निर्वाचित अध्यक्ष हैं विश्व विजय सिंह तोमर

सूरजपुर/IRN.24… सूरजपुर झारखंड राज्य में होने वाली अगामी विधानसभा चुनाव के अब कुछ महीने ही शेष रह गई है जिसमें सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने तैयारियां शुरू कर चुके हैं और रणनीति के तहत चुनाव प्रचार अभियान को गति दे रही है भाजपा चुनाव प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ के युवा आयोग का अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर लगातार झारखंड राज्य के गुमला जिले के बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कमान संभालते हुए विगत कई दिनों से अपने प्रवासी विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर पार्टी का काम में मन लगाकर कार्य करने का मूलमंत्र दे रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में झारखंड राज्य में भाजपा का सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बने और प्रदेश के जनता को साफ सुथरी सरकार मिल सके गौरतलब है कि विश्व विजय सिंह तोमर वह शख्स है जो कि सरगुजा में चुनाव संचलन के लिए जाने जाते हैं इसके लिए उनका लंबा अनुभव है वे कई विधानसभा व लोकसभा चुनाव में संचलन कर पार्टी के जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है वे कार्यकर्ता में इस तरह घुल मिल जाते हैं कार्यकर्ता अपने गिले शिकवे भुल कर पार्टी के प्रति समर्पित होकर काम करने में जुट जाते हैं अचानक कभी भी कोई भी बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर चाय नाश्ता करना उनके आसपास क्या हलचल उन सभी बातों की जानकारी लेना गांव में बड़े बुजुर्ग लोगों से आशीर्वाद प्राप्त करना और अंत समय में कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए पीठ थपथपा कर हौसला बढ़कर आगे बढ़ना विश्व विजय सिंह तोमर का कार्यशैली में शुमार है जो कार्यकताओं को बेहद पसंद आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.