महेश राजवाड़े सूरजपुर -करंजी स्टेडियम परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव एवं जगराता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जगराता कार्यक्रम की प्रस्तुति जबलपुर एवं शहडोल की अंबे अंजलि ग्रुप ने दी। इस प्रस्तुति से पूरा गांव भक्तिमय माहौल से झूम उठा। कृष्ण जी के बाल लीलाओं का भी वर्णन किया गया। बाल स्वरूप की झांकियां भी प्रस्तुत की गई। यह सब देख अतिथियों और दर्शकों ने भक्तिमय माहौल में डूब कर नंदलाला की बाल लीलाओं का खूब आनंद उठाया।
जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथि और दर्शकों ने इस आयोजन के लिए पूजा समिति एवं ग्राम वासियों की सराहना की। साथ ही बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि प्रेम नगर विधानसभा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी (भाजपा) विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रतिनिधि मदन जायसवाल (कांग्रेस), भटगांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा विधायक प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े, भूतपूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण जायसवाल, श्रीमती गीता जायसवाल वर्तमान जिला पंचायत सदस्य और पूजा समिति के सदस्य एवं समस्त श्रद्धालूओं की उपस्थिति में जगराता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।