Indian Republic News

चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत करंजी गौठान का निरीक्षण बीजेपी

0

- Advertisement -

राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा लगातार आंदोलन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास की राशि रोकने को लेकर विधान सभा का घेराव किया गया था। 2000 करोड़ शराब घोटाले उजागर होने पर हल्ला बोला। अब भाजपा संगठन पूरे प्रदेश भर में गौठान के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार पर 13 सौ करोड़ का घोटाले का आरोप लगा पोल खोलने जा रही हैं। प्रत्येक जिले में जिला संयोजक की नियुक्ति की गई है।

सूरजपुर जिले के लिए पुष्पा सिंह जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भाजपा, सत्यनारायण जायसवाल भूत पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं गौ रक्षा सेवा समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष, लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर, सतीश तिवारी भाजपा नेता, राजेश यादव भाजपा नेता, विशंभर यादव बीजेपी नेता विश्रामपुर, रुकमणी सिंह महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विश्रामपुर उन्होंने बताया कि 20 से 22 तक चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाएगी। पहले रामनगर गौठान व आज बीजेपी नेता व कार्यकर्ता करंजी गौठान पहुंचे तब वहां ताला लगा हुआ था। भूपेश सरकार अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को सूचना देकर गौठान में ताला लगवा दिया है। ताकि बीजेपी कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बारी छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के चार चिन्हारी गौधन योजना को लेकर देश के लिए माॅडल बनाने के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ब्यां कर रही हैं। जिसका भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर गौठान निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने जा रहे हैं।

गौठान में कोई गाय नहीं है, वहां न चारा है न पानी है। गौमाता के नाम पर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। इस गौठान योजना के लिए सरकार के पास कोई बजट नहीं है। पंचायत के मूलभूत सुविधा के 14 व 15 वां वित्त आयोग, खनिज न्यास व रोजगार गारंटी के मद के राशि से गौठान का निर्माण किया गया है, जो गुणवत्ताविहीन है। चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम में सम्मिलित ग्रामीण सदस्य स्थानीय समिति के अध्यक्ष विश्रामपुर बीजेपी राजेश राजवाड़े, अलख दास, सोनू, अजय राजवाड़े, सुनील और ग्रामीण महिलाएं सम्मिलित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.