Indian Republic News

अशोक सिंह प्रदेश अध्यक्ष व डॉ प्रताप प्रदेश महामंत्री मनोनीत,

0

- Advertisement -

सुरजपुर- जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह को अखंड पत्रकार एसोसिएशन भारत का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रताप को प्रदेश महामंत्री का कमान सौंपा गया है। अखंड पत्रकार एसोशिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलोत ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिले के वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करते हुए छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित मे कार्य करने का आव्हान करने के साथ प्रदेश के 33 जिलों में एसोसिएशन के गठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश जो वर्तमान में भी नक्सल प्रभावित प्रदेश है यहाँ ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता एक कठिन दौर से गुजर रही है इसके साथ पत्रकारों के अधिकार हेतु अनेक सन्गठन कार्य कर रहे हैं इसके बावजूद पत्रकारों की स्थिति और उनके अधिकारों हेतु मजबूत तरीके से शासन को एक निर्णय लेने की स्थिति में नही पहुचा पा रहे है परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार अपने चुनावी एजेंडे में पत्रकार सुरक्षा कानून को शामिल करने के बाद भी निर्णायक स्थिति में नही है । इसके लिए अभी तक प्रदेश में कार्यरत कई पत्रकार सन्गठन नाकाम रहे है हमारा उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर के पत्रकार को भी संगठन से जोड़ते हुए इन सभी विसंगतियों को दूर करना है,। अशोक सिंह की नियुक्ति से प्रदेश भर के पत्रकारों में खुशी की लहर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.