Indian Republic News

भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर जिले की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई ।

0

- Advertisement -

महेंद्र-सूरजपुर –भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक भाजयुमो जिला प्रभारी विकास झा भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह व वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में सूरजपुर शिशु मंदिर में आहूत की गई।। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों वरिष्ठ जनों का स्वागत किया गया स्वागत उद्बोधन करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर जितने भी कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर जिले को मिले हैं शत प्रतिशत कार्यक्रम हमने निर्धारित समय पर पूरा किया है आने वाले समय में शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ जनों के के मार्गदर्शन पर जो भी कार्यक्रम दिए जाएंगे हम उसे पूरा करेंगे और विपक्ष की भूमिका में हम जिले के समस्त भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने को भी तैयार हैं भाजयुमो जिला प्रभारी विकास झा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें शुभ आशीष दिया और कहा जिस प्रकार से सूरजपुर जिला में कार्यकर्ताओं ने काम कर दिखाया है निश्चिती छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिला का एक अलग पहचान है और आने वाले समय में हम 2023 के मिशन में भी तीनों विधानसभा जीतेंगे जिसमें युवा मोर्चा की अहम भूमिका होगी भाजयुमो के अभियान एक मतदान 21जवान की समीक्षा की और कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के नारे के साथ हमें काम करना है भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा ने मंच को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया है जिसमें कार्यकर्ताओं को अनुशासित रहने के साथ-साथ जमीन की लड़ाई लड़ने को भी तैयार रहने को कहा है क्योंकि कमर कसने के बाद भी हम 2023 में भाजपा की सरकार बनाने में फतह हासिल करेंगे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार भरा और कहा सूरजपुर जिला जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में बहुत अच्छे से काम कर रहा है और मुझे पूरा आशा और विश्वास है कि समस्त भाजयुमो कार्यकर्ता आने वाले समय में कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को बदलने में सफल होंगे महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शांति सिंह ने युवा मोर्चा के सभी जांबाज कार्यकर्ताओं को कहा की युवा मोर्चा ही हर लड़ाई में आगे रहता है भाजपा की रीढ़ की हड्डी होने के साथ-साथ पार्टी को गतिमान स्थिति में स्थापित करने में युवा मोर्चा का अहम योगदान होता है आने वाले समय में युवा मोर्चा के समस्त भाई पार्टी को और भी आगे ले जाएंगे कामकाजी जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश सोनी विशेष आमंत्रित सदस्य मनी बग्गा भाजयुमो जिला महामंत्री सावन गोयल दुर्गा गुप्ता उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह सूरज सेट्ठी यशवंत सिंह सह कोषाध्यक्ष सुमित साहू मंत्री संतलाल प्रजापति राजेश साहू अभय तिवारी देव गुप्ता कार्यालय प्रभारी विक्की सोनवानी वेद प्रकाश सिंह मीडिया प्रभारी विजय गुर्जर संदीप जायसवाल रितेश राय सोशल मीडिया प्रभारी सचिन तायल राजेंद्र पाटील प्रचार प्रसार प्रमुख विश्वजीत सोनी प्रशिक्षण प्रमुख विराट प्रताप सिंह दीपेंद्र दुबे शोशल मीडिया जिला प्रभारी दुष्यंत तिवारी नीति प्रशिक्षण समिति जिला प्रभारी नागेंद्र कुशवाहा मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर अमन प्रताप सिंह सुरेश सोनी पवन बर्मन संतोष यादव अवनीश सिंह किशन देवांगन कैलाश गुप्ता दौलत प्रताप सिंह सुनील साहू महामंत्री अरुण सिंह चंदन विश्वकर्मा संदीप दुबे जीतू मानिकपुरी शांतनु सिंह चौहान अनुराग सिंह सोमेन चक्रवर्ती विनोद शाह प्रीतम सोनी संस्कार अग्रवाल राजेश राजवाड़े सुरेंद्र राजवाड़े विवेक दुबे महेंद्र यादव विकास तिवारी कृष्णपाल बिंदिया विक्रम प्रताप सिंह आनंद शर्मा विनोद साहू सुजीत कुमार सुखदेव यादव सनी मिश्रा विनोद बिंझिया स्वामी कुमार महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरोज साहू अनीता मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन महामंत्री सावन गोयल व आभार दुर्गा गुप्ता ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.