Indian Republic News

सूरजपुर में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह ,जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाएं संग खेली होली

0

- Advertisement -

भटगांव/IRN.24… होली के पावन अवसर पर हिंदू संगठनों ने ग्राम पंचायत मरहठा के सेंधोपारा में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े और जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सामाजिक समरसता का संदेशजिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि होली सिर्फ रंगों का पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी से इसी तरह हर साल मिल-जुलकर होली मनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आग्रह किया। महिलाओं ने भी जमकर खेली होलीकार्यक्रम में एक विशेष क्षण तब आया जब जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा महिलाओं के साथ होली खेलती नजर आईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगों की बौछार करते हुए पर्व का आनंद लिया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधन राजवाड़े ने भी मंच से होली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम की सफलता में अहम योगदान इस आयोजन को सफल बनाने में रूपचंद देवांगन, लाल साय सिंह पावले (लालू), देवपाल पैकरा, बिरेन्द्र गुप्ता, सुखसागर राजवाड़े सहित गांव के सैकड़ों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर रंग-अबीर उड़ाए और संगीत, नृत्य व पारंपरिक गीतों के साथ होली का आनंद लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.