Indian Republic News

सारासोर नदी में डूबने से युवक की मौत,

0

- Advertisement -

महेश्वर प्रसाद सूरजपुर-मामला सूरजपुर जिले का सारासोर नदी का है। मटगडा निवासी निरंजन राम पिता सोनसाय जाति कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष जोकि घर से मछली मारने के नाम पर निकला था। लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। तो घर वालों ने इसकी सूचना चेद्रां चौकी में दर्ज कराया। पुलिस के द्वारा छानबीन किया गया तो पता चला एक युवक की मौत सारासोर नदी में डूबने से हुई है। शनिवार दिनांक 28/01/2023 को शाम 5:00 बजे के आसपास तब इसकी सूचना चेद्रां पुलिस के द्वारा सूरजपुर जिले के बाढ़ बचाओ टीम को दिया गया। तब बाढ़ बचाव टीम के द्वारा तत्काल वारदात स्थल पर पहुंचकर , जिला सेनानी संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम में सक्रिय रहे बाढ़ बचाव टीम प्रभारी बीरबल गुप्ता,धन साय नेताम, महेश गुप्ता नेम साय सिंह रिकेश गुप्ता, कृष्णा सिंह, शिवनारायण एवं बृज बिहारी गुप्ता थे। कड़ी मशक्कत के बाद शव को रविवार दिनांक 29/01/2023, 12 बजकर40 मिनट में नदी से बाहर निकाला गया। तब जाकर पता चला मृत व्यक्ति निरंजन राम है। पता चलते ही घर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। शव को निकालने के बाद जिला सेनानी रेस्क्यू टीम के द्वारा चेद्रां पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। चेद्रां पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों का छानबीन में जुट गई है। अभी तक कोई पुख्ता कारण पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.