Indian Republic News

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा मंडल जरही की बैठक हुई संपन्न

0

- Advertisement -

सूरजपुर/भटगांव IRN.24… कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने का दिलाया संकल्पभारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर जरही मंडल की बैठक सांस्कृतिक भवन जरही में हुई। जिसमे बतौर मुख्यतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल शामिल हुए।भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को मंडल में आने वाले सभी गांवों में भाजपा के अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाए जाने का संकल्प दिलाया, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य करने वाला संगठन है। इसे हम सबको मिलकर फिर से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनाना है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।इस दौरान भाजपा मंडल जरही के महामंत्री अशोक गुप्ता बाबूलाल अग्रवाल जी भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महामंत्री अशोक गुप्ता, दशरथ सिंह, शरद चंद द्विवेदी, शशि सिंह, राकेश शुक्ला, रमाशंकर गिरी, समय लाल मिश्रा, गोपाल सिंह, रामधन, पुरन राम, लाल साय, हिमांशु सिंह, प्रवीण सिंह, राकेश सिंह, दीपक मिश्रा, मीना श्रीरवास्थ, किरण गुप्ता, कलावती जयसवाल, देवा राम, चिंतावन राजवाड़े, सूरज सिंह, ओपी सिंह, राकेश श्रीरवास्त, सुखसागर, विनय तिवारी, धनेश्वर राजवाड़े, प्रेम साहू सहित भरी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.