Indian Republic News

संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी तथा परीक्षा पे चर्चा का रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

0

- Advertisement -

महेश कुमार ठाकुर/irn.24…

भैयाथान/बतरा/irn.24… जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा के आदेशानुसार, सहायक संचालक रवींद्र सिंह के मार्गदर्शन , प्राचार्या के. मिनी .प्रसन्ना की अध्यक्षता तथा पी एम श्री सेजेस बतरा के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में आत्मानंद विद्यालय बतरा के प्रांगण में संकुल स्तरीय परीक्षा पे चर्चा तथा सांस्कृतिक प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण बड़े उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस खास पहल का मकसद छात्रों के मन से परीक्षा का डर निकालना और उन्हें तनावमुक्त करना है. हर साल की तरह इस बार भी देशभर के छात्र, माता-पिता और शिक्षक सहित बतरा संकुल केंद्र अंतर्गत समस्त विद्यालय के छात्र छात्राएं भी डिजिटल माध्यम के द्वारा इस कार्यक्रम से जुड़े ।यह आयोजन बच्चों को सिखाता है कि परीक्षा एक सामान्य प्रक्रिया है, कोई बहुत बड़ा बोझ नहीं. यहां प्रधानमंत्री बच्चों के दोस्त बनकर उनसे बात करते हैं।परीक्षा पे चर्चा 2026 में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक शांति भी जरूरी है. पीएम मोदी बच्चों को ‘एग्जाम वॉरियर’ बनने की सलाह देते हैं, जिसका मतलब है कि परीक्षा से डरना नहीं, बल्कि उसका बहादुरी से सामना करना है. पीएम मोदी की सलाह मानकर आप परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकते हैं. पीएम मोदी ने अभी तक परीक्षा पे चर्चा में ये 5 मंत्र दिए हैं-पीएम मोदी के टॉप 5 ‘एग्जाम मंत्र’परीक्षा को उत्सव की तरह मनाएं.प्रतिस्पर्धा खुद से, न कि दूसरों से.डिजिटल फास्टिंग: तकनीक का सही उपयोग.मुश्किल काम पहले निपटाएं.एग्जाम वॉरियर बनें, रट्टू तोता नहींइसी के साथ पारंपरिक संस्कृति, लोक कला और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रांगण में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया ।इस अवसर पर संकुल केंद्र बतरा के सैकड़ों छात्रों ने पेंटिंग, मूर्तिकला, क्राॅफ्ट, वाल पेंटिंग, गीत, नुक्कड़, नाटक, पारंपरिक नृत्य कला, अभिनय रंगमंच, काव्य पाठ, कलात्मक शिक्षण विधि आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक, रचनात्मक, प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।मुख्य वक्ता भैयाथान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचनी पैंकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक और उत्साहजनक अनुभव थी, जिससे उन्हें भारतीय संस्कृति के समृद्ध पहलुओं को करीब से समझने का अवसर प्राप्त होता है। ये प्रदर्शनियां कला, संस्कृति और रचनात्मकता के माध्यम से वैश्विक और स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। इस प्रकार की प्रदर्शनी हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का माध्यम है और यह समाज की पहचान को सुदृढ़ करता है। साथ ही यह बच्चों को अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर देता है।एस एम डी सी अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ विश्व बंधुत्व का संदेश देती है, लेकिन इसके लिए समाज में एकता की शक्ति आवश्यक है।साथ ही वर्तमान समय में संस्कृति के समक्ष मौजूद चुनौतियों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन बतरा ग्राम के सरपंच आनंद सिंह आर्मो ने तथा संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंका राज द्वारा किया गया।सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक लालसाय राजवाड़े, बतरा संकुल अंतर्गत विद्यालय के प्रधानपाठक , शिक्षक गण सहित समस्त विद्यालयीन कर्मचारी का अभूतपूर्व सहयोग रहा साथ ही इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र छात्राएं व सैकड़ों की संख्या में अभिभावगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.