Indian Republic News

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले में लगे कृषि शिविर, 1106 किसान हुए लाभान्वित

0

- Advertisement -

सूरजपुर/IRN.24…/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विगत दिवस दो पालियों में कृषि शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा नवीन कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि सखी, कृषक मित्र, पशु सखी तथा प्रगतिशील कृषकों ने सहभागिता की। इस दौरान किसानों को मोटे अनाज (मिलेट्स) की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक और जैविक खेती, उन्नत बीज एवं कृषि यंत्रों का उपयोग, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशुपालन एवं उद्यानिकी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि करसी एवं टुकुडांड शिविर स्थल पर डॉ. के.एल. पैकरा, तेलगंवा एवं केवटाली में डॉ. योगेन्द्र राठौर तथा देवनगर एवं पस्ता शिविर स्थल पर डॉ. आर.एस. सिदार ने किसानों को मार्गदर्शन दिया।
इन शिविरो में कुल 1106 कृषक लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान 12 स्प्रेयर, 20 सॉयल हेल्थ कार्ड, 11 धान बीज पैकेट, 10 पैकेट खाद तथा 295 फलदार पौधों का वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.