रानी अहिल्याबाई होलकर जी के 300जयंती के अवसर पर भटगांव मंडल के शासकीय महाविद्यालय डुमरिया में निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
प्रदेश संगठन जिला संगठन के निर्देशानुसार पूर्ण श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के शुभ अवसर पर भटगांव मंडल के शासकीय महाविद्यालय डुमरिया में दर्जनों महाविद्यालय वह आईटीआई के छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया वहीं मुख्य रूप से रानी अहिल्याबाई के जीवनी पर छात्र छात्राओं ने प्रकाश डाला व अपने निबंध के माध्यम से लोगों में अहिल्याबाई के जीवनी के बारे में विस्तार से लिखा वहीं परीक्षा के बाद मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा अहिल्याबाई होलकर ने हमारे समाज व विश्व के लिए अनेकों काम किया समाज को प्रमुख धारा में जोड़ने का प्रयास किया साथ ही एक शासक व राज्य को उन्होंने मजबूत करने का काम किया वही जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह ने भी परीक्षा के बाद छात्र-छात्रा को संबोधित करते हुए अहिल्याबाई के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा होलकर जी के संपूर्ण जीवन को उन्होंने बच्चों के समक्ष रखा वहीं कार्यक्रम में उपस्थित परीक्षा प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई जी ने संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को उनके परिणाम घोषित होने पर शिल्ड व नगद राशि पुरूस्कार हेतु मंडल संगोष्ठी बैठक में पुरूस्कृत करने को कहा निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 45 महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं ने भाग लिया मुख्य रूप से उपस्थित जिला मंत्री भाजपा अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष भटगांव रमेश गुप्ता, आशीष बाजपेई उपाध्यक्ष,महामंत्री संतलाल प्रजापति, महरजिया सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामफल पैकरा, परीक्षा आयोजन में उपस्थित महामंत्री ज्ञान प्रकाश दूबे, मंत्री जयप्रकाश यादव, भोला शंकर मानिकपुरी,पार्षद किरन सिंह,राजकुमारी राजवाड़े, सुखलाल राजवाड़े, मुनेश्वर राजवाड़े,सोबरान सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।