Indian Republic News

बलरामपुर में सियासी उबाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतक परिवार से मुलाकात

0

- Advertisement -

अंबिकापुर/IRN.24… बलरामपुर में स्वास्थ्य कर्मी गुरु चंद मंडल के पुलिस हिरासत में हुई मौत में सियासत गरमा गई है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मृतक परिवार जनों से मुलाकात की। घटना की जानकारी लेने के बाद उन्होंने गुरु चंद मंडल की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। बैज के वापस लौटते ही क्षेत्र विधायक और कृषि मंत्री राम विचार नेताम भी मृतक के गांव संतोषी नगर पहुंचे उन्होंने मृतक के परिजन से मुलाकात कर परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जांच शुरू हो गई है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसे अनुरूप कार्रवाई होगी। परदेस कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गुरु चंद मंडल की पीठ पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि हत्या को आत्महत्या रूप देने का प्रयास किया गया है उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध एक आइ आर व हाई कोर्ट के जज से पूरा मामला निष्पक्ष जांच करने तथा पीड़ित परिवार कि भारत पोषण की मांग की दीपक बैज ने कहा की गुरु चंद मंडल को बहरी से पीटा गया हाथों को जूते से कुचला गया। बेज ने सवाल किया की क्या यही विष्णु देव साय सरकार का सुशासन है। छत्तीसगढ़ में मानव दद चल रहा है। लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं, ऐसा क्यों हो रहा है शासन प्रशासन से भरोसा उड़ गया है। परदेस में अराजकता का माहौल है पहले बलौदा बाजार जल। फिर कवर्धा के लोलहदीहा की घटना हुई। फिर सूरजपुर अब बलरामपुर दुखद घटना हुई है। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं अबकी बारी किस जिले की है। पूरे मामले में सरकार की ओर से जवाब आना चाहिए। सरकार को स्पष्ट बोलना चाहिए कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी जनता पुलिस थाने में सुरक्षित नहीं है तो और कहां रहेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ महापौर अजय तिर्की, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ,मधु गुप्ता, केपी सिंह, अजय गुप्ता, राजू सिंह उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.