प्रदेश सरकार ने जारी की निगम-मंडल आयोग की सूची, रामसेवक पैकरा बने वन विकास निगम अध्यक्ष ,प्रतापपुर के कार्यकर्ताओं में हर्ष
सूरजपुर/ प्रदेश सरकार ने निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में वरिष्ठ नेताओं को प्राथमिकता दी गई है। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।रामसेवक पैकरा की नियुक्ति से प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के संघर्षरत कार्यकर्ता उत्साहित हैं। लंबे समय से भाजपा के पुराने कार्यकर्ता उपेक्षा का शिकार हो रहे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि क्षेत्रीय विधायक , भाजपा कार्यकर्ताओं को रामसेवक पैकरा के खेमे से जोड़कर उपेक्षित कर रही थी। सरकार के लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद कार्यकर्ता निराश होने लगे थे, लेकिन अब इस नियुक्ति से उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।