Indian Republic News

पीएम श्री सेजेस रामानुज नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य शाला उत्सव का आयोजन

0

- Advertisement -

रामानुजनगर/irn.24… पीएम श्री सेजेस रामानुज नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भव्य शाला उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री भूलन सिंह मरावी जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्री भूलन सिंह मरावी जी, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विकास दुबे जी, संस्था के प्राचार्य श्री पी.सी. सोनी जी एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।

स्वागत समारोह में अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम का प्रतिवेदन संस्था के प्राचार्य श्री पी.सी. सोनी जी द्वारा प्रस्तुत किया गया।इसके पश्चात पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कुल 25 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लगभग 160 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों में स्थानीय लोकनृत्य, एकल एवं सामूहिक नृत्य, राजस्थानी नृत्य, देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य, सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नाटक आदि की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।मुख्य अतिथि माननीय श्री भूलन सिंह मरावी जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनकी रचनात्मकता एवं छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों के प्रतिवर्ष आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम को श्री पवन सिंह जी मंडल अध्यक्ष, श्री विकास दुबे जी एसएमडीसी अध्यक्ष, एवं श्री शशिनाथ तिवारी जी सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से श्री गुलाब सिंह जी (जनपद पंचायत अध्यक्ष), श्री संजय कुमार राय जी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी), श्री डी.एस. लकड़ा जी (खंड शिक्षा अधिकारी), श्री अशोक साहू जी, श्री राम सिंह टेकाम जी (सरपंच), श्री सत्यनारायण दुबे जी, श्री धर्म सोनी जी, श्री सुमित साहू जी, श्री सौभाग्य दुबे जी, श्री सुरेश मरकाम जी, श्री श्याम सुंदर राजवाड़े जी, श्री प्रदीप झा जी, श्री ऋषि दुबे जी (साधना न्यूज़), श्री संजीव गुप्ता जी, श्री गौरव मिश्रा जी (मीडिया), श्री महादेव सिंह जी, श्री उपेन्द्र यादव जी सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

अतिथियों को सम्मान स्वरूप मोमेंटो भेंट किए गए तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं कंपास बॉक्स वितरित किए गए।इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.