Indian Republic News

पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 का भव्य फाइनल व समापन समारोह संपन्न

0

- Advertisement -

कसकेला करसू मोड़/irn.24… पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2025–26 का फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह कसकेला करसू मोड़ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कसकेला के सरपंच प्रतिनिधि श्री द्वारपाल सिंह पैकरा जी ने की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में –

श्री ठाकुर राम राजवाड़े जी (मंत्री प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन),श्री महेश्वर पैकरा जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर),श्री सत्यनारायण जयसवाल जी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर),श्री राजू अंसारी जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूरजपुर),श्री पप्पू साहू जी (युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर),श्री शोभनाथ राजवाड़े जी (भाजपा जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर),श्री आरिफ अख्तर जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूरजपुर),श्री ठाकुर प्रसाद पैकरा जी (भाजपा मंडल अध्यक्ष लटोरी),श्री राजेश राजवाड़े जी (उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल विश्रामपुर),श्री हरीश राजवाड़े जी (मंडल अध्यक्ष शिवनंदनपुर),श्री मोहन शर्मा जी (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लटोरी),श्री उपेंद्र सिंह जी (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लटोरी),श्री शिशुपाल जी (महामंत्री मंडल लटोरी),श्री ललन सिंह जी (पूर्व सरपंच करवां),श्री छत्तरधारी सिंह जी (सरपंच जुड़वानी),सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन मो. अबुल अंसारी द्वारा किया गया।

🏏 फाइनल मुकाबलों का परिणाम

प्रतियोगिता में दो फाइनल मैच खेले गए—1️⃣ पहला फाइनल मुकाबला केडी बॉयज बनाम खलीबा 11 के बीच हुआ, जिसमें केडी बॉयज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।2️⃣ दूसरा महामुकाबला दतिमा ब्लास्ट बनाम स्टार 11 गिरवरगंज के मध्य खेला गया, जिसमें दतिमा ब्लास्टर्स की टीम विजेता बनी।

🏆 पुरस्कार वितरण

विजेता टीम: ₹25,000/- नगद + चमचमाती ट्रॉफी उपविजेता टीम: ₹12,500/- नगद + चमचमाती ट्रॉफी

मैन ऑफ द सीरीज: ₹1,000/- नगद + ट्रॉफी (प्रत्येक)

मैन ऑफ द मैच: ₹500/- नगद + ट्रॉफी

सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।🤝 आयोजन समितिइस सफल आयोजन में समिति सदस्यों —वीरेंद्र पैकरा, जय रवि, पिंटू पैकरा, अनिल रवि, अमन पैकरा, रिंकू पैकरा, सुनील पैकरा, मोहन, अमन देवांगन, राहुल — का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं खेल भावना को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.