मिली जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2024 जमदेई ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आगमन होने जा रहा है। उसी रास्ते से अधिकारियों का आवागमन लगातार हो रही है। किंतु आज तक प्रशासन की नजर नहीं पड़ीी
IRN.24
सूरजपुर — जिले के ग्राम कोरिया का है, जहां 9 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का मंत्रिमंडल गठन होने के बाद पहली बार आगमन होने जा रहा है। सूरजपुर जिले के अधिकारियों का आना-जाना व्यवस्था का जायजा लेने इसी रास्ते से हो रहा है। किंतु नाली का पानी सड़क पर बह रही है,इस पर आज तक प्रशासन की नजर नहीं पड़ी। पानी सड़कों पर बहता रहता है। इस जल बहाव के कारण ग्रामीणों के अलावा इस सड़क से गुजरने वाले यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।आपको बता दें कि यह रास्ता कोरिया, कंदरई होते हुए उदयपुर के पास अंबिकापुर- बिलासपुर मुख्य मार्ग को जोड़ती है। इसी कारण लोगों का आवागमन बना रहता है ऐसे में गली की नालियों का पानी पास नहीं हो पा रहा है। इससे सड़क पर नाली का पानी भरा रहता है। कई माह से सड़क पर पानी भरा रहता है। बारिश के दिनों में तो हालत और खराब हो जाती है। गांव के लोगों के अलावा राहगीरों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों ने इस गली की सड़क और नालियां ऊंची कर बनवाने की कई बार अधिकारियों से मांग की है। मगर अभी तक समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है।