सूरजपुर – गुरुवार को जिले की नई कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके यहां पहुँचने पर स्थानांतरित कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तत्पश्चात उन्होंने सूरजपुर कलेक्टर के रूप में सुश्री इफ्फत आरा को जिले की कमान सौंपी और जिले के सम्बंध में उन्हें जानकारी दी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया था। जिसके तहत जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को जहाँ मुंगेली का कलेक्टर बना कर भेजा गया वही उनकी जगह पर सुश्री इफ्फत आरा को सूरजपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया। 2012 बैच की आईएएस सुश्री आरा इसके पूर्व महानिरीक्षक
, पंजीयन एवं मुद्रांक थीं। पदभार ग्रहण के दौरान आईएएस जिला पंचायत सीईओ राहुल देव एवं वनमण्डलाधिकारी मनीष कश्यप आदि उपस्थित थे