Indian Republic News

धनतेरस पर शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने दिए कड़े निर्देश

0

- Advertisement -


जिले के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस के सशस्त्र अधिकारी व जवान करते रहे पैदल गश्त।
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दी प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाए, सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने किया अपील।

सूरजपुर, डॉ प्रताप नारायण धनतेरस पर खरीददारी करने शहर में काफी भीड़-भाड़ होती है जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम को लेकर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार को पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू थाना सूरजपुर पहुंचे और थाना प्रभारी को सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने और पुलिस की नियमित पैदल गश्त कराने के निर्देश दिए।
शनिवार, 22 अक्टूबर को दिन से थाना सूरजपुर, विश्रामपुर, जयनगर, भटगांव प्रतापपुर व झिलमिली में पुलिस के सशस्त्र अधिकारी व जवान नगर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए अपनी लगातार मौजूदगी बनाए हुए है। पर्व-त्योहारों के मौके पर पुलिस के द्वारा पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखते हुए संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही सरार्फा दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, एसडीओपी सूरजपुर प्रकाश सोनी, डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई विराट विशी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को दी प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाए, सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने किया अपील।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने जिलेवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए। सभी नागरिक पूरी सुरक्षा के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाएं। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा प्रदूषण फैलाने वाले हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। इस संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय, हरित अभिकरण के आदेशों का पूरी तरह से पालन करें। ग्रीन पटाखे केवल रात को 8 से 10 बजे तक ही चलाएं। पटाखे जलाते समय छोटे बच्चों का खास ख्याल रखें अपनी मौजूदगी में ही बच्चों को पटाखे जलवाए। पुलिस परिवार की ओर से जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.