दुरती में सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर संपन्न,जिला पंचायत अध्यक्ष बोली ,सीएम साय के नेतृत्व में प्रदेश में हुआ सुशासन स्थापित
भटगांव/सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जनपद पंचायत प्रतापपुर के ग्राम दुरती में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि सिंह पैकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया और शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती पैकरा ने कहा कि “प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन स्थापित हुआ है। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रदेश के मुखिया स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के बाद विकास की रफ्तार तेज हुई है। पहले छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब विभाग स्वयं गांव में पहुंचकर समाधान कर रहा है। विष्णु सरकार में हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है।
शिविर में किसानों को ऋण पुस्तिका एवं पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण और नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
इस दौरान जनपद सदस्य सुखसागर राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिहं , महामंत्री लाल साय सिंह पावले, रुद्र राजवाड़े, अशोक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।