Indian Republic News

तीज का पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारिवारिक परंपराओं का प्रतीक : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

0

- Advertisement -

अम्बिकापुर में तीज मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर/अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2025।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े आज अम्बिकापुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रवेक्षक संघ द्वारा आयोजित तीज मिलन सह सम्मान समारोह में शामिल हुईं।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि तीज पर्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और पारिवारिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो समाज में मातृशक्ति के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। तीज जैसे पर्व महिलाओं की एकजुटता, उत्साह और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया, अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मजुशा भगत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, भाजपा नेत्री श्रीमती अरूणा सिंह समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रवेक्षक संघ द्वारा विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और शासन-प्रशासन को जनता के और करीब लाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.