Indian Republic News

टूल किट का पर्दाफाश होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने आवेश में आकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह व अन्य शीर्ष नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाया

0

- Advertisement -

महेंद्र देवांगन / टूल किट का पर्दाफाश होने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने आवेश में आकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह व अन्य शीर्ष नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाया जो कि अपने आप में लोकतंत्र की है हत्या है यह अपने शासन सत्ता का दुरुपयोग करते हुए ऐसे काम को अंजाम दे रहे हैं इस F.I.R के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लटोरी मंडल में गिरफ्तारी के लिए 2 घंटे का धरना दिया गया और पुलिस चौंकी लटोरी के प्रभारी सुमंत पांडेय के समक्ष खुद की गिरफ्तारी की मांग कार्यकर्ताओं ने की जिसमें भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती ने अपने साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की छवि की चिंता ना करते हुए जो झूठी एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

उसके विरोध में हम समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपना गिरफ्तारी दे रहे हैं और पूरे प्रदेश में पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी इस टूल किट की मित्रा राजनीति के खिलाफ अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार है लटूरी में भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती महिला मोर्चा जिला महामंत्री नूतन विश्वास भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल साह पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण ठाकुर बूथ अध्यक्ष हीराधन राजवाड़े समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने को तत्पर रहे।इस कार्यक्रम में संजय राजवाडे सुरजीत कुमार हरिनंदन राजवाड़े धनिन्दर यादव धन कुमार पैकरा संतोष गुप्ता पप्पू साहू जीतू मानिकपुरी दीपेंद्र दुबे मनीष यादव ऋशु जयसवाल कृष्णा राजवाड़े रोशन ठाकुर मजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.