सूरजपुर (महेश्वर राजवाड़े IRN.24)
सूरजपुर — सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों ने आज उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े,प्रेमनगर से खेलसाय सिंह एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से राजकुमारी मरावी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा सीट प्रेम नगर, भटगांव , और प्रतापपुर से आज शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। रैली में शामिल लोगों में काफी उत्साह और जोश दिखा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सिंह देव नामांकन रैली में शामिल हुए पत्रकारों से चर्चा करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह हमें ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं उन्हें तीनों विधानसभा सीट पर भारी बहुमत से कांग्रेस की जीत का दावा भी किया। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान का फैसला हाई कमान का होता है। सिटिंग मुख्यमंत्री का नाम आगे होना स्वाभाविक है ।पर इशारों ही इशारों में लिस्ट में पहले नंबर पर नाम होने का जिक्र उन्होंने किया। रैली में काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनों की उपस्थिति रही। साथ ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
ज्ञात हो सूरजपुर जिले के तीनों सीट पर कांग्रेस का ही कब्जा है
पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री सिंह देव ने कहा कि नामांकन रैली में आई भीड़ इस बात की परिचायक है, कि जनता फिर से कांग्रेस के साथ है। और कांग्रेस प्रत्याशी फिर से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे कांग्रेस की सरकार बनेगी टीएस सिंह देव ने कहा कि जनता ने देखा है ।कांग्रेस ने जो घोषणा की उनमें से अधिकतर जनहित से जुड़े वादे पूरे हुए हैं। सरकार बनते ही पहला काम किसानो की कर्ज माफी का किया था और धान का दाम बढ़ने का फैसला हुआ था। हमारे नेता राहुल गांधी ने कहा है कि किसान गरीब मजदूर के साथ हमारा कांग्रेस पार्टी है। उनके लिए कार्य करना है यही कारण है कि हम धान का दाम बढ़ाकर अब प्रति क्विंटल 3000 के पार ले जाने वाले हैं। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी करने वाले हैं। किसान श्रमिक नया योजना की राशि 7000 से बढ़ाकर 10000 करेंगे। किसानों का कर्ज माफ होगा । स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्रति अभिभावकों का रुझान देखिए लगातार और नए अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की मांग हो रही है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र मैं 25 लख रुपए तक का मुफ्त इलाज दे रहे हैं। जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा बढ़ी है कैंसर रोगियों के लिए सुविधा का विस्तार कर रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों पर कहा कि कांग्रेस जोड़ने का कार्य करती है। हम किसान, गरीब ,मजदूर ,महिला ,स्कूली छात्र-छात्राएं सब के बारे में सोच रहे हैं। हमने हर क्षेत्र में मजबूती के साथ 5 साल में कार्य किया है। और यही कारण है, कि जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ है ।और कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, जिलाअध्यक्ष भगवती राजवाड़े, जेपी श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह मदन जायसवाल, शशि सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।