Indian Republic News

जरही में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, हुआ सम्पन

0

- Advertisement -

नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पुरन राम राजवाडे के नित्व स्वच्छता अभियान कार्यक्रम हुआ सम्पन

सूरजपुर/जरही

जिला सूरजपुर के अंतर्गत नगर पंचायत जरही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत जरही के डुमरिया बांध के प्रांगण में गुरुवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

सफाई अभियान
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े एवम पार्षद गण उपस्थित रहे। उनके साथ सी म ओ नगर पंचायत जरही मोहरलाल गम्हरिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान और डुमरिया बांध की साफ-सफाई से हुई।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में सुशासन, न्याय, शिक्षा, समाज और धर्म कल्याण जैसे जनहित के क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए। उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई की जीवनशैली, शासन प्रणाली और परोपकार की भावना आज के प्रशासन और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में दिपेन्द्र सिंह हेम प्रकाश राजवाड़े, संतोष गुप्ता लवकुश ठाकुर सुनीता राजवाड़े, रामकुमार, मन सागर राजवाड़े, वीरू, नगर पंचायत कर्मचारी एवम स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने स्वच्छता संकल्प को अपनाने का संदेश दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.