खरीदी केंद्रों में अन्नदाताओं की जरूरतों का रखें विशेष ख्याल समस्याओं का करें तत्काल निराकरण- आई.जी. सरगुजा
मुकेश कुमार सूरजपुर… सरगुजा आईजी अजय यादव ने सूरजपुर जिले के सिलफिली धान केंद्र व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाएं उपलब्ध कराने किए गए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी लिखित पंजीयन से लेकर टोकन व्यवस्था किसान रखवा पंजीकृत किसानों की संख्या वर्तमान तक कितने किसान धान की बिक्री कर चुके हैं तथा प्राथमिकता के आधार पर खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने धान बिक्री करने आए किसानों के धान मापी यंत्र का परीक्षण किया उन्होंने धान का उठाव सही समय मैं करने के निर्देश दिए उन्होंने उपस्थित किसानों से समस्याओं के संबंध में बातचीत की तथा किसानों की समस्या एवं जरूरतों को निराकरण करने के निर्देश दिया उन्होंने किसानों के ऋण पुस्तिका का भी अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता एसडीएम रवि सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रदेव सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे