पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम
दतीमा/बतरा/IRN.24…/ प्रतिवर्ष 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भैयाथान विकासखंड के ग्राम बतरा में स्थित पीएम श्री
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में
11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
उत्साह, उमंग और गरिमा के साथ मनाया गया। यह आयोजन सूरजपुर जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन के संरक्षण , जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा एवं जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह के निर्देशन तथा विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्राचार्य गोवर्धन सिंह द्वारा
अनुलोम-विलोम (श्वास को संतुलन देता है)
भस्त्रिका (ऊर्जा और फेफड़ों को सशक्त करता है)
भ्रामरी (तनाव और चिंता को दूर करता है)
कपालभारति (पाचन एवं चयापचय को बढ़ाता है)
ध्यान (एकाग्रता और मानसिक शांति देता है)
सूर्य नमस्कार (संपूर्ण शरीर को सक्रिय करता है)
इत्यादि योग क्रियाएँ सम्पन्न कराई गईं।
योग दिवस की महत्ता बताते हुए बतरा ग्राम के सरपंच आनंद सिंह आर्मो ने कहा कि
योग एक ऐसी क्रिया है, जो व्यक्ति द्वारा स्वयं की जाती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से बल्कि चारित्रिक रूप से भी व्यक्ति का विकास करती है। योग हमारे दैनिक जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह वैदिक काल से जारी है और इस आधुनिक तकनीकी युग में भी काफी उपयोगी और प्रभावी साबित हुआ।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि स्वस्थ जीवन जीने में योग अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए। योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और तनाव मुक्त रखता है।
विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने बताया कि 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में ध्यान सहित योगा प्रोटोकाल अनुसार योग कराया गया।
साथ ही उन्होंने योग का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को यह समझाया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी साधन है। नियमित योगाभ्यास से न केवल एकाग्रता, स्मरणशक्ति एवं आत्मबल में वृद्धि होती है, बल्कि यह तनाव को कम कर जीवन में संतुलन व सकारात्मकता भी लाता है।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समस्त विद्यालय परिवार में योग के प्रति जागरूकता और नियमित अभ्यास की भावना को और भी दृढ़ किया। अंततः सभी ने यह संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योगाभ्यास को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाएँगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में आनन्द सिंह आर्मो सरपंच बतरा,फूलकेली चन्दर सिंह मरकाम जनपद सदस्य ,हीरा लाल राजवाड़े ,संतोष सिंह चौकी प्रभारी करंजी,वरुण तिवारी पुलिस उप निरीक्षक सहित पुलिस टीम ,
विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, प्रधान पाठिका अंजना जायसवाल ,शिक्षक गण
नेहा सिंह, श्वेता कुंडू,काजल सोनी,प्रियंका कुमारी,ज्योति गुप्ता, अमजद अली ,रवींद्र सिंह,रामकुमार राजवाड़े
सहित सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक,जनप्रतिनिधि,ग्रामीणजन का महत्पूर्ण योगदान रहा।