Indian Republic News

डॉ. आंबेडकर जयंती पर जरही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

0

- Advertisement -

भटगांव(IRN.24…) भारतीय जनता पार्टी मंडल जरही द्वारा नगर पंचायत जरही स्थित शक्तिनगर हनुमान मंदिर परिसर और कॉलोनी में संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल पैकरा और नगर पंचायत जरही अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने जिलेवासियों को आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जीवन हमें शिक्षा, संघर्ष और संयम के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राम राजवाड़े ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक असमानता को दूर करने और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए संविधान में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए। देशवासी संविधान निर्माण में उनके योगदान के लिए सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे।कार्यक्रम में जरही मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, महामंत्री लाल साय सिंह पावले, जनपद सदस्य सुखसागर राजवाड़े, देवपाल पैकरा,बिट्टू सिंह राजपूत , पार्षद सियाराम राजवाड़े, विवेक सिंह, बिकेश जायसवाल, प्रवीण सिंह, हिमांशु सिंह, बिरेन्द्र गुप्ता समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.