Indian Republic News

महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती जगह जगह मनाया गयाा

0

- Advertisement -

सूरजपुर/IRN.24… राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कई जगह कार्यक्रम करके लोगों ने उन्हें याद किया तथा उनके बताए सत्य,अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नगर पंचायत भटगांव के गाँधी चौक मे स्तिथ गाँधी जी की प्रतिमा को सजाया गया था।

भटगांव मे नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अफरोज खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह,गणेश राजवाड़े,अजय राय पार्षद सुखदेव राजवाड़े,अभिषेक श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद ताहिर राजा,मनोज साहू, संजीव सेठी, मुन्ना रंगरेज़, मो मुकीम, सरवन जायसवाल,चन्दन शर्मा, असलम सहित अन्य लोगो ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करके उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत जरही मे कांग्रेसी कमिटी द्वारा स्वर्गीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। इसमें नगर पंचायत जरही कांग्रेस कमिटी के सदस्य शामिल हुए तथा महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर हिमालय अर्पण अर्पित करके उन्हें याद किया। जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस नेता रवीन्द्र सिंह जीवन सिंह रौतेला,अभय विश्वकर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रेम रजवाड़े,प्रवीण सिंह भोला,अमित सिंह, पार्षद रविमहंत,पवन साय मधु,लाल बाबू,वेद विकास अंजन,महेश मंडल,धर्म रजवाड़े सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.