छत्तीसगढ़: मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी: सूत्र

0

न्यूज़ डेस्क रायपुर: छत्तीसगढ़ में जल्द ही शराब की होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की जाएगी। अप्रैल माह से लगे लॉकडाउन से ही शराब दुकानों को बंद कर दिया गया था जिससे शराब प्रेमियों को शराब उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सरकार जल्द ही शराब की होम डिलीवरी शुरू करने जा रहा है जिसके लिए विभाग अपनी तैयारियां कर रहा है। सूत्रों की माने तो आगामी सोमवार से शराब की होम डिलीवरी की सुविधा छत्तीसगढ़ में शुरू की जा सकती है। इस खबर से शराब प्रेमियों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.