Indian Republic News

सुदामानगर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उठाया लाभ

0

- Advertisement -

महेंद्र देवांगन सुदामानगर बिश्रामपुर – सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन के तत्वावधान में वी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी बिश्रामपुर के डायरेक्टर श्री विजय राज अग्रवाल एवं प्राचार्या डॉ आस्था पाठक के मार्गदर्शन में वी. एम. कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के छात्रों द्वारा आज ग्राम पंचायत सुदामानगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर एवं बीएमआई (BMI) की जांच की गई। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।इस स्वास्थ्य शिविर में वी.एम. कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र *पंकज गुप्ता, पुष्पराज, रोशन सिंह, प्रिया रॉय, संजना रवि, सुप्रिया , भूपेंद्र, नीतू एवं नितेश* ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरी जिम्मेदारी के साथ जांच कार्य संपन्न कराया। छात्र-छात्राओं ने जांच के साथ-साथ लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.