Indian Republic News

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के उत्कृष्ट खिलाडी हुए सम्मानित

0

- Advertisement -

-मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मराबी ने बालिका आवासीय वॉलीबाल अकादमी का किया उद्घाटन

सूरजपुर/IRN.24… छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशन तथा कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन स्नेह मिलन विश्रामपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा प्रेमनगर के विधायक भूलन सिंह मरावी उपस्थित रहे।

इस अवसरपर मुख्य अतिथि द्वारा स्वा. आ. हिन्दी मा. स्कूल विश्रामपुर में राज्य का पहला बालिका आवासीय वॉलीबाल अकादमीका उद्घाटन भी किया गया। विशेष अतिथि के रूप में आशीष यादव नगर पंचायत अध्यक्ष विश्रामपुर, राजेशयादव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, अनिल गोयल अध्यक्ष बैडमिंटन संघ, अजय गोयल अध्यक्ष वॉलीबाल संघ, पंकजगर्ग उपाध्यक्ष वॉलीबाल संघ ब्रम्हेश श्रीवास्तव विभागीय अध्यक्ष स्पोर्टस कोटा डॉ.सी. वी. रमन विश्वविद्यालयबिलासपुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंदजी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राम बहादुर लामा सचिव फुटबॉल संघसूरजपुर, अनिल गोयल अध्यक्ष बैडमिंटन संघ सूरजपुर, अजय गोयल अध्यक्ष वॉलीबाल संघ सूरजपुर, सुरेश सिंह व ब्रम्हेश श्रीवास्तव, गोपाल विद्रोही, राजकुमार राजवाडे वरिष्ठ वॉलीबाल खिलाड़ी, गिरधारी आयाम उपाध्यक्ष वॉलीबाल संघ, सुरेश सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, रविशंकर, क्रिकेट खिलाड़ी राजेश जैन, पंकज गर्ग वरिष्ठउपायध्यक्ष वॉलीबाल संघ, अहमद बेग, हरि प्रसाद राजवाडे, सहदेव राम रवि अध्यक्ष ताईक्वांडो संघ आदि कोमुख्य अतिथि द्वारा खेल के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु शॉल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। खेल अधिकारी आरती पाण्डेय ने बताया कि विगत वर्ष खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षक कोमोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसमें वुशू खेल के प्रशिक्षक प्रकाश सूर्यवंशी, वॉलीबाल के प्रशिक्षकराजनाथ, क्रिकेट के प्रशिक्षक अमित मित्तल, ताईक्वांडो के प्रशिक्षक आकाश सोनवानी एवं वुशू के प्रशिक्षकलालजी यादव रहे। इसी क्रम में सत्र 2023-24 में अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालेजिले के खिलाड़ियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें वॉलीबाल खेल में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदत्त पंकज विक्रम से सम्मानित अम्बर पाण्डेय, बैडमिंटन के श्रीलंका में आयोजित केयलोन मास्टरअंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2024 में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सोमेश लामा, 37 वी राष्ट्रीयमिनी गोल्फ गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त प्रेरणा सिंह, फुटबॉल के खिलाड़ी कुणाल कुमारमंडल, कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त खिलाड़ी वर्षा देवांगन, अनुभा, दीक्षा, सोनिया सिंह, अक्षित, आदित्यसाहू, थांग – ता के खिलाड़ी निगीता यादव, डॉली कुजूर, आलमगीर, चंदा राजवाड़े, संगीता गोयल, क्वानकिडोमार्शल आर्ट के खिलाड़ी शुभम साहू, निधी तिर्की एवं वॉलीबाल संघ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ीअमिषा राजवाडे, अनुष्का देवांगन, चंद्रवती राजवाडे, हिमांशु रजक, विकास कुशवाहा एवं प्रिंस दुबे को भी मुख्यअतिथि द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन व सहयोग सेराज्य का पहला बालिका आवासीय वॉलीबाल अकादमी स्वा. आ. हिन्दी मा. स्कूल विश्रामपुर में संचालित कियाजायेगा, जिसका औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी द्वारा रिबनकाटकर एवं गुब्बारा छोड़ कर किया गया। कार्यक्रम में माईक संचालन दिनेश साहू एवं आभारी श्रीमती आरतीपाण्डेय खेल अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में रामश्रृंगार यादव डी.एस.पी. आरतीपाण्डेय खेल अधिकारी, शरदेन्दु कुमार शुक्ल सहा. जिला क्रीडा अधिकारी, राजनाथ, मोतीलाल सिंह, प्रमोद सिंह,पंकज डोंगरे, आशा रजक, रविन्द्र सिंह, बालेन्द्र साहू, सुनैना जायसवाल, माया ध्रुव, सहदेव राम रवि, धर्मपालरजक, राम यादव, संजय यादव, रामनिहोर यादव, एस.एस. पटवा, प्रभाशंकर, सोनू यादव, महेन्द्र सिंह, भूवन सिंह,गिरधारी लाल आयाम, रागिनी राजवाडे, उजित सिंह, नेहा राजवाडे, रमन सिंह, सूबेचन्द प्रजापति, गणेश सिंह,रघुबीर सिंह, संगीता सिंह, कजामनी सहित जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, एस. ई. सी. एल. बिश्रामपुर, नगर पंचायत बिश्रामपुर, वॉलीबाल संघ आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.