Indian Republic News

मण्डल अध्यक्षों का हुआ सम्मान समारोह

0

- Advertisement -

सूरजपुर/भटगांव/IRN.24… भटगांव विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक व महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं पूर्व मंडल अध्यक्षों के स्वागत के लिए सम्मान समारोह का आयोजन निज निवास बीरपुर में किया गया। भाजपा मंडल वर्तमान व पूर्व अध्यक्षों को गुलदस्ता और शाल-श्रीफल देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिहारपुर, ओड़गी, भैयाथान, भटगांव, लटोरी, ओड़गी के मंडल अध्यक्षों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन हुआ किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती राजवाडे ने कहा कि भटगांव विधानसभा में पूर्व मंडल अध्यक्षों का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा, विधानसभा के छ: मंडलों में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए विधानसभा में बड़ी जीत मिली। इसके पश्चात लोकसभा चुनाव भी जीते। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आपसी सामंजस बनाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर अभी से ही शक्ति केंद्र सहित बूथ पर जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करें। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सम्मान का हकदार है।इस सम्मान समारोह के दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश्वर पैकरा, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, रामेश्वर बैस, राजेश तिवारी, मार्तण्ड साहू, मोहन शर्मा, देवधन बिझिया व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मंडल रमेश गुप्ता, जगसाय सिंह, सत्यनारायण पैकरा, सुनील साहू, ठाकुर पैकरा, हरीश राजवाडे व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष संतलाल प्रजापति, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.