राहुल शुक्ला, अंबिकापुर: अनुविभागीय दंडाधिकारी अम्बिकापुर द्वारा मंदिरों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश से भक्तों में भारी खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि कोरोना महामारी संक्रमण के रोकथाम हेतु लगाए गए लॉकडाउन के समय से ही सारे मंदिरों के कपाट बंद हो गए थे जिससे कोई भी श्रद्धालु मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन नहीं कर पा रहे थे। पर अनलॉक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अंबिकापुर प्रशासन ने मंदिरों के कपाट खोलने का आदेश जारी कर दिया है अब भक्त मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर पाएंगे। इसके साथ ही मंदिरों में एक समय पर 10 व्यक्तियों के प्रवेश की ही अनुमति होगी साथ ही कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। देखें आदेश…
